{"_id":"6ad73c5d746ee6b6280522e9","slug":"video-preparations-for-the-birth-anniversary-of-shri-guru-ramdas-ji-are-complete-in-amritsar-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी
श्री दरबार साहिब में श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से देश-विदेश से पहुंचने वाली संगत के स्वागत, लंगर, आवास, यातायात और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर अमृतसर शहर को दीपमाला से सजाया जाएगा, जिससे पूरा शहर गुरमत रंग में रंगा नजर आएगा।
उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों, गोल्डन गेट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और हवाई अड्डे सहित विभिन्न स्थानों पर संगत के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। संगत के लिए लंगर और प्रसाद की सेवा के प्रबंध संत बाबा अजीत सिंह जी हरसा वाले, बाबा कश्मीर सिंह जी भूरी वाले और बाबा सतनाम सिंह जी किला वाले की ओर से किए जा रहे हैं।
एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में संगत की सुविधा के लिए प्रशासन के साथ तालमेल स्थापित किया गया है। श्री दरबार साहिब की ओर आने वाले रास्तों की मरम्मत का काम भी तेजी से करवाया जा रहा है।
प्रकाश पर्व को समर्पित 26 अक्टूबर को विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर संगत की ओर से नगर कीर्तन का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जाएगा। प्रबंधकों ने संगत से श्री दरबार साहिब पहुंचकर माथा टेकने और गुरबाणी कीर्तन का श्रवण करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।