{"_id":"6acf6169ee69c2840d006e86","slug":"video-video-lkhanauu-ma-tarakatara-satarata-karata-ha-pachha-ka-ora-thaugdha-aatha-varashhaya-kashhanae-ka-ratha-mata-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में ट्रैक्टर स्टार्ट करते ही पीछे की ओर दौड़ा, आठ वर्षीय कृष्णा को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में ट्रैक्टर स्टार्ट करते ही पीछे की ओर दौड़ा, आठ वर्षीय कृष्णा को रौंदा, मौत
जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 में मंगलवार शाम नगर निगम का ट्रैक्टर स्टार्ट करते ही अचानक तेजी से पीछे की ओर दौड़ पड़ा। करीब 15 से 20 फीट दूर बैठे आठ वर्षीय कृष्णा को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। पहिया उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में उसकी चार वर्षीय बहन अनु भी घायल हो गई।
परिजन दोनों को ट्रामा सेंटर, जानकीपुरम ले गए, जहां डॉक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।
बाराबंकी के मूल निवासी रामू कनौजिया बख्शी का तालाब क्षेत्र के झालउवा में पत्नी गुड्डी और चार बच्चों के साथ किराये पर रहते हैं। जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 में सूर्या एकेडमी स्कूल के पास उनकी कपड़ों में प्रेस करने की दुकान है। उनकी पत्नी घरों में घरेलू काम करती हैं। कृष्णा कक्षा तीन का छात्र था।
रामू के मुताबिक, वह सुबह चारों बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद दुकान पर आ जाते थे। छुट्टी होने पर दोपहर करीब दो बजे बच्चे भी दुकान पर पहुंच जाते थे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे चारों बच्चे दुकान के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक गौरव वहां पहुंचा। ट्रैक्टर स्टार्ट करते ही वह अचानक तेजी से पीछे की ओर भागने लगा। करीब 15 से 20 फीट दूर बैठे कृष्णा को संभलने का मौका नहीं मिला और वह पिछले पहिये की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। पास में मौजूद अनु के पैर में भी चोट आई।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक भी क्षतिग्रस्त
रामू का आरोप है कि उन्होंने शोर मचाकर चालक को ट्रैक्टर रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने आवाज अनसुनी कर दी। इसके बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना देख आसपास के लोग दौड़े और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रामा सेंटर में कृष्णा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अनु को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
तीन बेटियों का इकलौता भाई था कृष्णा
कृष्णा तीन बहनों के बीच परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के बाद मां गुड्डी और पिता रामू का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के लाडले बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि रामू की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।