{"_id":"6ad258651d8cdd964c0bddbf","slug":"video-video-jamana-hana-ka-bvajatha-tha-kamara-ma-samata-bcaca-ka-bhavashhaya-20-sal-sa-mathana-ka-itajara-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जमीन होने के बावजूद दो कमरों में सिमटा बच्चों का भविष्य, 20 साल से मैदान का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जमीन होने के बावजूद दो कमरों में सिमटा बच्चों का भविष्य, 20 साल से मैदान का इंतजार
रविशंकर गुप्ता
विद्यालय के नाम पर्याप्त जमीन है और परिसर में लगा सरकारी बोर्ड भी इसकी गवाही देता है, लेकिन बच्चे आज भी महज दो कमरों में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। यह स्थिति काकोरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गुरुदीनखेड़ा की है। करीब 36 साल पहले स्थापित इस विद्यालय में जमीन होने के बावजूद नए भवन और बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं हो सका है। नतीजतन, कक्षा पांच तक की पढ़ाई दो कमरों में चल रही है।
विद्यालय में करीब 80 बच्चे पढ़ते हैं। कमरों की कमी के कारण बच्चों को सीमित जगह में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। हालात ऐसे हैं कि लंच के समय भी बच्चे उन्हीं कमरों में रहने को मजबूर हैं, जहां उनकी कक्षाएं चलती हैं। खेल मैदान और सुरक्षित परिसर नहीं होने से बच्चों को खुलकर खेलने का मौका भी नहीं मिल पा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।