{"_id":"6ad78337064a673661073082","slug":"video-video-aishabga-ma-haiitaka-rabtaka-ravanae-bna-aakarashhanae-75-fata-ka-patal-ka-thahana-thakhana-umaugdha-lga-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ऐशबाग में हाईटेक रोबोटिक रावण बना आकर्षण, 75 फीट के पुतले का दहन देखने उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ऐशबाग में हाईटेक रोबोटिक रावण बना आकर्षण, 75 फीट के पुतले का दहन देखने उमड़े लोग
ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला मैदान में इस बार 75 फीट ऊंचा हाईटेक रोबोटिक रावण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। रावण का सिर मूवमेंट कर रहा था और दहन के दौरान विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई। हाईटेक रावण को देखने और उसके दहन का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान पहुंचे।
ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला का शुभारंभ अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के सदस्यों ने उनका सम्मान किया। आयोजन में रावण के हाईटेक स्वरूप को लेकर लोगों में खास उत्साह नजर आया। 75 फीट ऊंचे रोबोटिक पुतले की बनावट और सिर की गतिविधियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
वहीं, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश व यूपी मे सक्रिय सनातन विरोध ताकतों का अंत करना है एक बार फिर मोदी व योगी का साथ देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।