{"_id":"6aa1667e34830501670920e6","slug":"video-video-22-thana-ka-thharana-ka-btha-jhaka-parashasana-saugdhaka-naramanae-ka-ailna-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 22 दिन के धरने के बाद झुका प्रशासन, सड़क निर्माण का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 22 दिन के धरने के बाद झुका प्रशासन, सड़क निर्माण का ऐलान
कमालपुर बिचलिका के जर्जर कच्चे मार्ग को पक्का कराने की मांग को लेकर 22 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के आंदोलन को बुधवार शाम सफलता मिली। जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी की मौजूदगी में लोक निर्माण, वन विभाग, एसडीएम मोहनलालगंज आकाश सिंह और किसान संगठन के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता में सड़क निर्माण पर सहमति बनी। वन विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
एसडीएम आकाश सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों को बताया कि गुरुवार से सड़क के गड्ढों की भराई का काम शुरू होगा। बारिश समाप्त होने के बाद लोक निर्माण विभाग सड़क का डामरीकरण कराएगा। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने बुधवार शाम करीब चार बजे धरना समाप्त कर दिया।
किसानों ने इसे 22 दिन के संघर्ष की जीत बताया। उनका कहना था कि बदहाल मार्ग के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती थी। 10 अगस्त को इसी कीचड़ भरे रास्ते में बच्चों को लेकर जा रही स्कूली वैन नाले में पलट गई थी, जिसमें बच्चे चोटिल हुए थे। इसके बाद राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में 19 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।