{"_id":"6aae8ef25dcea4370b0e1c75","slug":"video-lkhanauu-ka-fajallgaja-ma-gaja-rathha-rathha-ka-jayaghashha-rathhashhatama-para-umaugdha-sharathathhal-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के फैजुल्लागंज में गूंजा राधे-राधे का जयघोष, राधाष्टमी पर उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के फैजुल्लागंज में गूंजा राधे-राधे का जयघोष, राधाष्टमी पर उमड़े श्रद्धालु
लखनऊ में फैजुल्लागंज स्थित बाल महिला सेवा संगठन के कार्यालय में शनिवार को राधाष्टमी पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। बाल महिला सेवा संगठन की दुर्गा वाहिनी इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला और सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने श्रीराधा-कृष्ण के चरण कमल पखारकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद भव्य आरती उतारी गई। आरती के दौरान पूरा परिसर राधे-राधे और राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने सुख, शांति, समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की।
बाल महिला सेवा संगठन के प्रमुख महासचिव राकेश पांडेय ने कहा कि राधा-कृष्ण की भक्ति प्रेम, समर्पण और करुणा का संदेश देती है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। दुर्गा वाहिनी की अध्यक्ष गुड़िया सिंह ने कहा कि राधा अष्टमी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की समृद्ध विरासत का प्रतीक है।
आयोजन में दुर्गा वाहिनी की बड़ी संख्या में महिलाएं, संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे। समापन पर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।