{"_id":"6aaebc392a8a4ec8ac01630e","slug":"up-major-relief-for-haj-pilgrims-now-they-can-undergo-medical-screening-till-september-30-will-get-fitness-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हज यात्रियों को बड़ी राहत, अब 30 सितंबर तक करा सकेंगे मेडिकल स्क्रीनिंग; मिलेगा फिटनेस प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हज यात्रियों को बड़ी राहत, अब 30 सितंबर तक करा सकेंगे मेडिकल स्क्रीनिंग; मिलेगा फिटनेस प्रमाण पत्र
Sat, 19 Sep 2026 10:15 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:15 PM IST
सार
Hajj pilgrimage: हज 2027 में जाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। हज पर जाने वाले लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की तारीख अब 30 सितंबर तक कर दी गई है।
विज्ञापन
हज यात्रा
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
हज-2027 के चयनित यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए अब 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर-13 के बाद उप्र राज्य हज समिति ने इसकी जानकारी दी है। चयनित यात्रियों को सरकारी चिकित्सा केंद्र पर स्वास्थ्य जांच कराने के बाद एलोपैथिक चिकित्सक से निर्धारित प्रारूप में फिटनेस प्रमाणपत्र लेना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाणपत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद और अन्य जरूरी दस्तावेज हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 30 सितंबर तक अपलोड करने होंगे। वहीं, दस्तावेज उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति कार्यालय में एक अक्तूबर तक जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
हज कमेटी के सचिव मो. तारिक ने यात्रियों से अपील की है कि प्रमाणपत्र और जांच रिपोर्ट अपलोड करने के बाद उन्हें सुरक्षित रखें। द्वितीय चरण की जांच के समय इन दस्तावेजों को प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन