फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lumpy virus raises concern in Agra; one infected animal puts the entire herd at risk.

VIDEO: आगरा में लंपी ने बढ़ाई चिंता, एक मवेशी से पूरे झुंड को खतरा

Sat, 19 Sep 2026 01:00 PM IST
Pankaj Jain पंकज जैन
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:00 PM IST
Lumpy virus raises concern in Agra; one infected animal puts the entire herd at risk.
बिचपुरी। आगरा में गोवंशीय मवेशियों में लंपी त्वचा रोग के मामले बढ़ रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के पशुपालन विशेषज्ञ धर्वेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, लंपी स्किन डिजीज वायरस से होने वाला यह विषाणुजनित रोग मुख्य रूप से मच्छर, मक्खी, चींचड़ और जूं जैसे रक्त चूसने वाले कीटों तथा संक्रमित पशुओं के संपर्क से फैलता है। सीमेन, प्लेसेंटा और दूषित पानी-आहार से भी संक्रमण की आशंका रहती है। पशुपालन विशेषज्ञ धर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रोग के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, आंख-नाक से पानी आना तथा सिर, गर्दन और जननांगों के आसपास कठोर गांठें और सूजन शामिल हैं। गंभीर स्थिति में गांठों में घाव, कमजोरी, वजन व दूध उत्पादन में कमी, लंगड़ापन, सांस लेने में परेशानी और निमोनिया हो सकता है। चौहान ने संक्रमित मवेशियों को स्वस्थ मवेशियों से तत्काल अलग रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बीमार मवेशी के चारा-पानी की अलग व्यवस्था करने के साथ उसका अनावश्यक आवागमन रोकना चाहिए। पशुशाला को साफ और सूखा रखने, नियमित विसंक्रमण तथा मच्छर-मक्खी और चींचड़ नियंत्रण करना चाहिए। इसके अलावा, नए मवेशियों को कुछ समय अलग रखकर निगरानी में रखने की सलाह दी गई है। नीम-तुलसी के साथ ग्वारपाठा और हल्दी से तैयार होगा जैल धर्वेंद्र सिंह चौहान बताते हैं कि त्वचा के घावों की सहायक देखभाल के लिए नीम, तुलसी, ग्वारपाठा और हल्दी से जैल तैयार किया जा सकता है। एक लीटर पानी में 400-500 ग्राम नीम और 50-100 ग्राम तुलसी उबालकर पानी आधा होने तक पकाएं। ठंडा कर छानने के बाद इसमें 300-400 ग्राम ग्वारपाठे का गूदा और पांच चम्मच हल्दी मिलाएं। घाव साफ करने के बाद इसे सुबह-शाम बाहरी रूप से लगाया जा सकता है। यह केवल सहायक देखभाल है; गंभीर स्थिति में पशु चिकित्सक से उपचार कराना जरूरी है। मृत पशु का खुले में न करें निस्तारण पशुपालन विशेषज्ञ बताते हैं कि लंपी से मृत मवेशी का शव खुले में नहीं फेंकना चाहिए। प्रशासन और पशुपालन विभाग के सहयोग से करीब 1.5 मीटर गहरे गड्ढे में चूना व नमक डालकर शव का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए। पशुशाला, वाहन और संक्रमित सामग्री को भी उचित विसंक्रमक से साफ करना चाहिए। चार माह से अधिक उम्र के स्वस्थ पशुओं का कराएं टीकाकरण मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके पांडेय ने बताया कि चार माह से अधिक उम्र के स्वस्थ गोवंशीय मवेशियों का पशुपालन विभाग की सलाह के अनुसार टीकाकरण कराया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार रिंग वैक्सीनेशन भी कराया जा सकता है। टीकाकरण के बाद प्रतिरक्षा विकसित होने में करीब 14 से 21 दिन लग सकते हैं। लक्षण दिखाई देने पर पशु चिकित्सक से तत्काल संपर्क कर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हरिद्वार: यूपीआई से भुगतान करने पर चार्ज लगाने के विरोध में यूथ कांग्रेस

19 Sep 2026

VIDEO: यूपीआई टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजा गिफ्ट

19 Sep 2026

VIDEO: हाईवे पर बाइक सवारों ने बस रुकवाकर चालक को पीटा

19 Sep 2026

VIDEO: चांदी के कमल पर शेषनाग की शैय्या में विराजेंगे गिरिराज प्रभु, हीरे-मोती समेत नवरत्नों से होगा श्रृंगार

19 Sep 2026

VIDEO: विवाहिता की माैत पर मायके वालों का हंगामा, हत्या का आरोप

19 Sep 2026
विज्ञापन

वीडियो: पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ

19 Sep 2026

VIDEO: सेवा संकल्प अभियान के तहत यमुना किनारे जलाए दीप

18 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: शिक्षा का अधिकार उल्लंघन करने पर बड़ी कार्रवाई, अमान्य 45 स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना

18 Sep 2026

मेरठ: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में चमके नन्हे कलाकार, भक्ति व देसी गीतों पर किया डांस

18 Sep 2026

उधार के पैसे लेन देन में शहाबगंज में बच्ची को आरओ प्लांट परिसर में किया था बंद, VIDEO

18 Sep 2026

बच्चों के रंगों में दिखा सपनों का भारत, डीएम ने थामा ब्रश; VIDEO

18 Sep 2026

काशी से निकाली गई सेवा संकल्प बाइक यात्रा का हलिया व पिपरा में स्वागत, VIDEO

18 Sep 2026

लूट के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, VIDEO

18 Sep 2026

स्थायी सब्जी मंडी के लिए व्यापरियों ने शुरू की बेमियादी हड़ताल, VIDEO

18 Sep 2026

VIDEO: कैंटर ने बाइक सवारों को राैंदा, तीन की माैत

18 Sep 2026

VIDEO: चोरी की वारदात न रोक पाने पर थाना प्रभारी को हटाया

18 Sep 2026

VIDEO: किसानों के 67 लाख लेकर भाग गया बिल्डर परिवार

18 Sep 2026

VIDEO: दरोगा बोला, जीजा परेशान कर रहा तो कत्ल कर दो, वीडियो वायरल

18 Sep 2026

VIDEO: पुलिस ने पत्नी के हत्यारोपी को दबोचा

18 Sep 2026

VIDEO: ताज में लपकागीरी, ठगी के आरोप; वीडियो वायरल

18 Sep 2026

VIDEO: पुलिस चाैकी के पास मिला किशोर शव, परिवार में मचा कोहराम

18 Sep 2026

VIDEO: सूखे कुएं में गिरे दो पिल्ले, ग्रामीण और दमकलकर्मियों ने बचाई जिंदगी

18 Sep 2026

VIDEO: जमीन विवाद में जैन मुनि से अभद्रता पर आक्रोश, दो गिरफ्तार

18 Sep 2026

VIDEO: होटल को मिली बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

18 Sep 2026

VIDEO: हाईवे पर बिना नंबर की कार ने दो ऑटो को मारी टक्कर, कई घायल

18 Sep 2026

VIDEO: आगरा में जीएसटी चोरी का पकड़ा बड़ा खेल, झारखंड के प्रपत्र दिखाए, आगरा से अलीगढ़ भेज रहे थे माल

18 Sep 2026

VIDEO: राधाष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

18 Sep 2026

मेरठ: तेज हवा के साथ बारिश ने गन्ने और धान की फसल को पहुंचाया नुकसान

18 Sep 2026

मेरठ: ‘कहानी बदलाव की’ विषय पर हस्तिनापुर राजकीय महाविद्यालय में विचार-विमर्श किया

18 Sep 2026

मेरठ: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रोत्साहन राशि मूल मानदेय में जोड़ने की मांग की

18 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed