फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sonal Mansingh will teach classical dance at Bhatkhande tomorrow.

Lucknow News: भातखंडे में कल सोनल मानसिंह सिखाएंगी शास्त्रीय नृत्य के गुर

Sat, 19 Sep 2026 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Sonal Mansingh will teach classical dance at Bhatkhande tomorrow.

विज्ञापन


लखनऊ। पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह सोमवार को को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से रूबरू होंगी। वह विद्यार्थियों के साथ सांगीतिक विमर्श करेंगी और नृत्य कार्यशाला में भारतीय शास्त्रीय नृत्य के विभिन्न पक्षों पर मार्गदर्शन देंगी। यह आयोजन पंडित बिरजू महाराज की स्मृति में स्थापित बिरजू महाराज चेयर के तहत नृत्य विभाग की ओर से किया जाएगा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के विद्यार्थी शामिल होंगे। सांगीतिक विमर्श और संवाद के साथ नृत्य कार्यशाला व नृत्य संरचना सत्र होगा। इसमें भावाभिव्यक्ति, लय, नृत्य संरचना, मंचीय प्रस्तुति और शास्त्रीय नृत्य की तकनीक पर विद्यार्थियों को जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


भरतनाट्यम और ओडिसी की प्रसिद्ध नृत्यांगना डॉ. सोनल मानसिंह ने देश-विदेश में भारतीय शास्त्रीय नृत्य को व्यापक पहचान दिलाई है। वह 90 से अधिक देशों में प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed