{"_id":"6ac8cfbdd323909a0a0bed6a","slug":"video-trikuta-parvat-parikrama-yatra-to-begin-on-the-first-day-of-navratri-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पहले नवरात्र से शुरू होगी त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा, अंतिम नवरात्र को कटड़ा में होगा समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पहले नवरात्र से शुरू होगी त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा, अंतिम नवरात्र को कटड़ा में होगा समापन
Nikita Gupta
Updated Fri, 09 Oct 2026 04:57 PM IST
Link Copied
श्री माता वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा पहले नवरात्र की सुबह से मां वैष्णो देवी पारम्पारिक मार्ग पर स्थित चरण पादुका मंदिर से होगी। यात्रा का आयोजन श्री सनातन धर्म सभा कटड़ा व रियासी के तत्वाधान से किया जाएगा। यात्रा के कन्वीनर रतन शर्मा ने बताया कि त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा को बढ़ाया जा सके,इसके पूरे प्रयास जारी है। कटड़ा में हर वर्ष एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आते है,लेकिन त्रिकुटा पर्वत की परिक्रमा यात्रा पर श्रद्धालु नहीं पहुंच पाते है। यात्रा मार्ग लगभग एक सौ किलोमीटर है,लेकिन इसमें ज्यादा वाहन के जरिए ही सफ़र किया जा सकता है। दस से बारह किलोमीटर का सफर पैदल चल या फिर घोड़ा इत्यादि के जरिए तय किया जा सकता है। यात्रा मार्ग पर कई प्राकृतिक व ऐतिहासिक चीजें भी देखने लायक है। यात्रा को सुचारु रूप से चलाने और इसमें बाहरी लोगों की भी भागेदारी हो इसका प्रयास जारी है। रविवार से शुरू हो रही परिक्रमा यात्रा में सभी को शामिल होने की अपील की गई। यात्रा कटड़ा से शुरू होगी और रियासी व कटड़ा मार्ग पर स्थित धार्मिक स्थलों पर पहुंचेगी। इसके अलावा भमाग के धार्मिक स्थानों पर भी जाएगी। यात्रा का समापन अंतिम नवरात्र के दिन कटड़ा में होगा। यात्रा मार्ग पर भव्य व विशाल मंदिर बनाए जाने का काम जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।