{"_id":"6ac8cfd443ef9802d4086ffa","slug":"video-police-block-the-path-of-congress-alliance-leaders-in-dhanwa-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू: धनवा में पुलिस ने रोका कांग्रेस-गठबंधन के नेताओं का रास्ता, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन में जा रहे थे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: धनवा में पुलिस ने रोका कांग्रेस-गठबंधन के नेताओं का रास्ता, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन में जा रहे थे नेता
कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे गठबंधन के नेताओं को पुलिस ने धनवा में रोक दिया। पुलिस द्वारा रास्ते में रोके जाने पर नेताओं ने इसका कड़ा विरोध जताया।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के ब्लॉक अध्यक्ष दीदार सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र किशोर, बाबू राम और सीपीआईएम नेता ओम प्रकाश वाशी सहित अन्य नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ वोट चोरी के आरोपों को लेकर इस्तीफे की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से आयोजित धरना एवं प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए इसमें शामिल होने जा रहे थे।
नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में रोक दिया गया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना भी लोकतंत्र में संभव नहीं है तो आम लोग अपनी आवाज किस तरह उठाएंगे। नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और अपना विरोध दर्ज करवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।