{"_id":"68e6641049184471a40c7774","slug":"video-nhpc-temporary-employees-continue-their-protest-in-reasi-insisting-on-permanent-appointments-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रियासी में एनएचपीसी के अस्थाई कर्मचारियों का धरना जारी, स्थायी नियुक्ति की मांग पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी में एनएचपीसी के अस्थाई कर्मचारियों का धरना जारी, स्थायी नियुक्ति की मांग पर अड़े
रियासी पिछले छह दिनों से एनएचपीसी के अस्थाई कर्मचारी अपनी मांगों को ले कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन की लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जाता वे पीछे हटेंगे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थाई नहीं किया गया और न ही अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। बुधवार को विधायक कुलदीप राज दुबे ने मौके पर पहुंच कर्मचारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अस्थाई कर्मचारियों की मांगे पूरी तरह जायज हैं और उन के मुद्दों का समाधान करवाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एनएचपीसी प्रबंधन व प्रशासन के साथ बैठक कर कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
प्रदर्शनकारियों ने विधायक का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उन के हस्तक्षेप से उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।