Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una status of Primary Health Center Panjawar increased, the people of the area expressed their happiness by distributing laddus and bursting crackers
{"_id":"681a0d39efcfb87b000dde33","slug":"video-una-status-of-primary-health-center-panjawar-increased-the-people-of-the-area-expressed-their-happiness-by-distributing-laddus-and-bursting-crackers-2025-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजावर का दर्जा बढ़ा, क्षेत्रवासियों ने लड्डू बांटकर और पटाखे फोड़कर जाहिर की खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजावर का दर्जा बढ़ा, क्षेत्रवासियों ने लड्डू बांटकर और पटाखे फोड़कर जाहिर की खुशी
हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजावर का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर दिया है। कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया है। जिससे क्षेत्र की जनता गदगद है। पंजावर पंचायत की प्रधान नीलम मनकोटिया और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह मनकोटिया सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और आम जनता ने दर्जा बढ़ाने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार प्राप्त किया है और वहीं दूसरी ओर खुशी जाहिर करते हुए क्षेत्र वासियों ने लड्डू बांटकर और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही सरकार ने कैबिनेट की बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करने के साथ ही विभिन्न प्रकार के स्टाफ के पदों को भी मंजूरी प्रदान कर दी है। जिसमें तीन डॉक्टर और पांच नर्सों सहित 18 पद सृजित किए हैं। क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने से क्षेत्र की साथ लगती आधा दर्जन से अधिक पंचायत के तकरीबन 20000 की आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी और लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा घर द्वार मुहैया होगी। ग्राम पंचायत पंजावर की प्रधान नीलम मनकोटिया का कहना है कि क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अथक प्रयासों से विकास हो रहा है। चाहे बात सड़क शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल बिजली सहित अन्य तमाम क्षेत्रों की हो। जनता सीधे तौर पर मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित हो रही है। कहा कि उपमुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का ही नतीजा है कि आज हरोली समूचे हिमाचल प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनकर उभरा है। जहां पर करोड़ों रुपए के विकास कार्य युद्ध स्तर पर चले हैं। वहीं दूसरी ओर प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में इस सत्र से स्नातकोत्तर में इंग्लिश, हिंदी राजनीति विज्ञान, हिस्ट्री और एमकॉम के अलावा बीबीए बीसीए की कक्षाएं शुरू होगी। जिससे क्षेत्र की युवा पीढ़ी को अध्यापन कार्य करने के लिए विधानसभा क्षेत्र के बाहर के कॉलेज की ओर रूख नहीं करना पड़ेगा और घर द्वार पर ही तमाम तरह की सुविधा बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में मुहैया होगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी हरोली विधानसभा क्षेत्र में आए दिन नए-नए आयाम स्थापित हो रहे हैं और सीधे तौर पर नौजवान पीढ़ी को इसका फायदा हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।