{"_id":"6afa03ba6bb795805b06cd97","slug":"only-120-candidates-passed-the-physical-test-for-police-recruitment-una-news-c-93-1-ssml1048-213591-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 120 अभ्यर्थी ही हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 120 अभ्यर्थी ही हुए पास
विज्ञापन
1619 अभ्यर्थियों को जारी हुए थे एडमिट कार्ड, 820 ने नहीं लिया हिस्सा, 679 अभ्यर्थी शारीरिक मानकों पर खरे नहीं उतरे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 के तहत रविवार को पुलिस लाइन ऊना में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी निर्धारित मापदंडों पर खरे नहीं उतर पाए। परीक्षा के लिए कुल 1619 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, लेकिन इनमें से 799 अभ्यर्थी ही शारीरिक परीक्षण देने पहुंचे। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों में से महज 120 ही सफल हो पाए, जबकि 679 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया। वहीं, 820 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
भर्ती के आंकड़ों पर नजर डालें तो एडमिट कार्ड जारी होने वाले कुल अभ्यर्थियों में से करीब 49.35 प्रतिशत ही परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, लगभग 50.65 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। परीक्षा में शामिल 799 अभ्यर्थियों में से करीब 85 प्रतिशत अभ्यर्थी अयोग्य घोषित हुए, जबकि केवल 15 प्रतिशत ही सफल हो सके। कुल एडमिट कार्ड जारी होने के मुकाबले सफल अभ्यर्थियों की संख्या करीब 7.4 प्रतिशत रही।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि ऊना पुलिस की ओर से भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाया जा रहा है। पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों के शारीरिक परीक्षण के लिए निर्धारित व्यवस्था की गई है। भर्ती प्रक्रिया के तहत सफल अभ्यर्थियों की आगे की चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।