{"_id":"6af99f6079aceb8a0b027930","slug":"veer-sainik-community-centre-to-be-built-in-roda-at-a-cost-of-350-crore-una-news-c-93-1-una1002-213508-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रोड़ा में 3.50 करोड़ से बनेगा वीर सैनिक सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रोड़ा में 3.50 करोड़ से बनेगा वीर सैनिक सामुदायिक भवन
Mon, 16 Nov 2026 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:31 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रोडा में वीरसैनिक सामुदायिक भवन का शिलान्यास करते।लोक संपर्क
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रखी आधारशिला, सैनिकों के सुझावों के अनुसार विकसित होगा परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ा में करीब 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वीर सैनिक सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी। इस भवन में सैनिकों और पूर्व सैनिकों को बैठकों, कार्यक्रमों तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर सैनिक सामुदायिक भवन का निर्माण सैनिकों के सम्मान और उनके योगदान को समर्पित होगा।
भवन का निर्माण सैनिकों और पूर्व सैनिकों की राय तथा उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन के साथ एक भव्य परिसर विकसित किया जाएगा, जिसमें पार्किंग सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सैनिकों की सलाह के अनुसार यहां सेना में विशिष्ट योगदान देने वाले वीर सैनिकों के नाम अंकित करने, स्मृति पट्टिकाएं लगाने और सैनिक दिवस जैसे आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्था करने पर भी विचार किया जाएगा।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रोड़ा से रामपुर पुल होते हुए रेस्ट हाउस तक के क्षेत्र को विकास पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम चल रहा है। करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां 10 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सेना और पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सुरक्षित अभ्यास स्थल उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
सड़क पर दौड़ने के बजाय युवा इस ट्रैक पर अपनी तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह ट्रैक मार्च-अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अतिरिक्त 13.50 करोड़ रुपये की लागत से मेला मैदान का निर्माण भी किया जा रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री की ओर से वीर सैनिक सामुदायिक भवन के लिए एक लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री के जाने के बाद उनका सब कुछ जनता को समर्पित है। सैनिकों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए जो भी आवश्यक होगा, उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला सैनिक लीग की ओर से अध्यक्ष कैप्टन शक्ति चंद, लीग के वाइस चेयरमैन लेफ्टिनेंट एसपी शर्मा और सीनियर वाइस चेयरमैन आरके शर्मा, नगर परिषद ऊना के पूर्व अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी, कर्नल टीएस जसवाल, कर्नल रघुवीर सिंह, कर्नल ढडवाल, कर्नल मोहन राय, कर्नल सतदेव, लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया, एससी शर्मा सहित सेना के विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके अधिकारी, लीग के सदस्य और उनके परिजन उपस्थित रहे।