Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Primary Deputy Director of Education Department inspected the Government Senior Secondary School Girls
{"_id":"68711b1847dff8c3230ae587","slug":"video-una-primary-deputy-director-of-education-department-inspected-the-government-senior-secondary-school-girls-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) का शिक्षा विभाग के प्रारम्भिक उपनिदेशक ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) का शिक्षा विभाग के प्रारम्भिक उपनिदेशक ने किया निरीक्षण
उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा विभाग सोम लाल धीमान के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) ऊना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसके दौरान उक्त पाठशाला में निरिक्षण दल सुबह 9 बजे पहुंचा व प्रार्थना सभा का आंकलन किया गया। उक्त पाठशाला के समस्त अध्यापक समय पर पाठशाला में पहुंच गये थे। उपनिदेशक के द्वारा बच्चों को मिड डे मील तैयार करने व बच्चों को परोसने की व्यवस्था जांची गई व निर्देश दिये गये कि यदि कोई बच्चा बुधबार को फल की बजाय अंडा खाने का इच्छुक है, तो उसे अंडा प्रदान करवाया जाये। यदि किसी भी मिड डे मील कर्मी अथवा अन्य किसी कर्मचारी को बच्चों को अंडा देने में आपति है तो उसकी सूचना विभाग को दें। जो भी सरकार के निर्देश है उनकी अनुपालना सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण दल के द्वारा सभी कक्षाओं के बच्चों का टेस्ट लिया गया। जिसके आधार पर बच्चों का मूल्यांकन किया गया। स्कूल के सभी दस्तावेजों को निरिक्षण टीम के द्वारा चेक किया गया व जो भी कमियां पाई गई उनकों जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान लगभग सभी चीजें दुरस्त पाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।