Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Hundreds of families across eight villages will gain direct road connectivity via the Dumkhar-Matiyana bridge in Kutlehar
{"_id":"6ab25220b0416017e2015ec3","slug":"video-hundreds-of-families-across-eight-villages-will-gain-direct-road-connectivity-via-the-dumkhar-matiyana-bridge-in-kutlehar-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: कुटलैहड़ के डुमखर मटियाणा पुल से आठ गांवों के सैकड़ों परिवारों को मिलेगा सीधा सड़क संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: कुटलैहड़ के डुमखर मटियाणा पुल से आठ गांवों के सैकड़ों परिवारों को मिलेगा सीधा सड़क संपर्क
कुटलैहड़ के विधायक एवं राज्य कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता विवेक शर्मा ने मंगलवार को धनेत पंचायत के डुमखर स्थित राधा कृष्ण गोसदन के समीप अग्निशमन केंद्र से मटियाणा-बंडू को जोड़ने वाले प्रस्तावित पुल स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा के अधिशासी अभियंता दुनी चंद ठाकुर तथा एसडीओ सुरेश कुमार ने विधायक विवेक शर्मा को प्रस्तावित पुल और सड़क निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। वहीं अधिकारियों ने पुल की स्थिति, दोनों छोरों से बनने वाली सड़क तथा निर्माण की तकनीकी प्रक्रिया के बारे में भी विधायक को अवगत करवाया, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रस्तावित पुल के निर्माण से धनेत पंचायत के बंडू ,मटियाणा,ठठूंह, घनेटी तलमेट डुमखर, चिल्ली, करीब आठ गांवों के सैकड़ों परिवारों को सीधा सड़क संपर्क उपलब्ध होगा। लंबे समय से ग्रामीण इस पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं, जिसके पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। डुमखर से राधा कृष्ण गौसदन तथा अग्निशमन केंद्र होते हुए पक्की सड़क को प्रस्तावित पुल से जोड़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।