Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: ADC Ishant Jaswal calls for accelerating coordinated efforts regarding drug eradication and road safety.
{"_id":"6aba58ffee3e4954a704afcf","slug":"video-una-adc-ishant-jaswal-calls-for-accelerating-coordinated-efforts-regarding-drug-eradication-and-road-safety-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: एडीसी इशांत जसवाल बोले- नशा उन्मूलन और सड़क सुरक्षा को लेकर समन्वित प्रयासों को दें गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: एडीसी इशांत जसवाल बोले- नशा उन्मूलन और सड़क सुरक्षा को लेकर समन्वित प्रयासों को दें गति
ऊना जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। नशा उन्मूलन और सड़क सुरक्षा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं, जिनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासन, पुलिस, विभिन्न विभागों तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त ऊना इशांत जसवाल ने सोमवार को डीआरडीए सभागार ऊना में एन कॉर्ड (राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल) के तहत गठित जिला स्तरीय समिति तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, डीएसपी ऊना हेमराज सहित परिवहन, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।