Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A special campaign for a tobacco-free society is underway in Una.

Una News: तंबाकू मुक्त समाज के संकल्प पर ऊना में चल रहा विशेष अभियान

Fri, 20 Nov 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 20 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A special campaign for a tobacco-free society is underway in Una.
ऊना। जिला ऊना में तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण और विशेषकर युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 28 अक्तूबर से 26 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले मुंह व फेफड़ों के कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने स्वास्थ्य अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों, पंचायतों और आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने और समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि कोटपा एक्ट, 2003 और हिमाचल प्रदेश तंबाकू अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचना और शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में इनकी बिक्री करना प्रतिबंधित है। इसके अलावा तंबाकू उत्पादों का विज्ञापन, खुली सिगरेट व बीड़ी बेचना, हुक्का बार चलाना तथा ई-सिगरेट का उपयोग और बिक्री भी प्रतिबंधित है। डॉ. वर्मा ने बताया कि जिला ऊना में तंबाकू उत्पादों के खुदरा विक्रेताओं के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव और शहरी क्षेत्रों में नगर निगम से लाइसेंस प्राप्त करना होगा। तंबाकू उत्पाद केवल सीलबंद पैकेट में ही बेचे जा सकते हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर पहले अपराध में 50 हजार रुपये तक जुर्माने और कैद का प्रावधान है। उन्होंने आमजन से तंबाकू के सेवन से दूर रहने और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed