{"_id":"6aff4514af7d1cea4c0bba17","slug":"all-formalities-for-construction-of-new-opd-block-completed-una-news-c-93-1-ssml1047-213991-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी
Fri, 20 Nov 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
भवन निर्माण से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब जल्द ही करोड़ों रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
नए ओपीडी ब्लॉक के तैयार होने से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और मरीजों को उपचार व परामर्श के लिए बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी। अगले माह दिसंबर माह में भवन का निर्माण कार्य शुरू होने का लक्ष्य रखा गया है।
अंब अस्पताल में रोजाना करीब 200 मरीज उपचार और परामर्श के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल से आसपास की करीब 50 पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या के लिहाज से मौजूदा भवन में अतिरिक्त जगह की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सीमित स्थान के कारण ओपीडी के दौरान अस्पताल में भीड़ रहती है। मरीजों और उनके तीमारदारों को भी कई बार बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती।
नए ओपीडी ब्लॉक में अलग-अलग ओपीडी कक्ष और प्रतीक्षा क्षेत्र (वेटिंग एरिया) बनाए जाने की योजना है। इससे मरीजों को बैठने और चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही ओपीडी व्यवस्था को व्यवस्थित करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
नए भवन के बनने से मौजूदा अस्पताल भवन पर मरीजों की ओपीडी का दबाव कम होगा और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध हो सकेगी। इस परियोजना का लाभ अंब क्षेत्र के साथ आसपास की करीब 50 पंचायतों के लोगों को मिलेगा। लंबे समय से अस्पताल में अतिरिक्त ओपीडी स्थान की जरूरत महसूस की जा रही थी।