{"_id":"6aff436c2a9e8c2fff0169f7","slug":"deadly-gaps-amidst-high-speed-highway-traffic-40-u-turns-in-15-kilometers-una-news-c-93-1-ssml1048-214047-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हाईवे पर दौड़ती रफ्तार के बीच मौत के कट, 15 किलोमीटर में 40 यू-टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हाईवे पर दौड़ती रफ्तार के बीच मौत के कट, 15 किलोमीटर में 40 यू-टर्न
Fri, 20 Nov 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
ऊना। ऊना जिले के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर जितना तेज हुआ है, उतना ही जोखिम भरा भी बनता जा रहा है। ऊना-अंब और ऊना-मैहतपुर मार्ग पर डिवाइडरों में बने यू-टर्न और कट वाहन चालकों के लिए खतरा बन रहे हैं। कहीं डिवाइडर का सिरा अचानक सामने आ जाता है तो कहीं बिना रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतों के बने कट हादसों को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन दोनों मार्गों के करीब 15 किलोमीटर के दायरे में 39 से अधिक यू-टर्न और डिवाइडर कट हैं। इनमें कई ऐसे हैं, जहां वाहनों की आवाजाही और सड़क की बनावट के लिहाज से सुरक्षा इंतजाम नाकाफी हैं।
वीरवार सुबह ऊना-अंब मार्ग पर सब्जी मंडी के समीप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के बाहर हुआ हादसा इसी खतरे की एक और गंभीर तस्वीर सामने लाता है। पेट्रोल पंप से बाइक लेकर मुख्य सड़क पर निकल रहे 63 वर्षीय धर्मपाल को ऊना से गगरेट की ओर जा रही निजी बस ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल धर्मपाल की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इस कट की व्यवस्था पर सवाल उठाए और इसे सुरक्षित बनाने की मांग की।
कट पर वाहन, दूसरी तरफ से आती रफ्तार
ऊना-अंब मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने बना कट आसपास की यातायात व्यवस्था के कारण भी चुनौतीपूर्ण है। कट के ठीक सामने एक बड़ी कॉलोनी के लिए रास्ता जाता है। ऐसे में सड़क पार करने या मुख्य मार्ग पर आने-जाने के लिए वाहनों को इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार वाहनों की कतार लग जाती है। सड़क किनारे भारी वाहन खड़े होने से दूसरी दिशा से आने वाले वाहनों को देखना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कट से मुड़ने या सड़क पर प्रवेश करने वाले वाहन चालक सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ियों का सही अंदाजा नहीं लगा पाते।
विज्ञापन
रात में डिवाइडर का सिरा बनता है खतरा
डिवाइडर कट के आसपास रिफ्लेक्टर, ब्लिंकर और चेतावनी संकेतक न होने से रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। तेज रफ्तार से आ रहे वाहन चालकों को कई बार डिवाइडर का सिरा या कट की स्थिति समय रहते दिखाई नहीं देती। अचानक सामने आए डिवाइडर से बचने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर उससे टकरा जाते हैं या डिवाइडर पर चढ़ जाते हैं। तेज रफ्तार और गलत तरीके से ओवरटेकिंग भी इन घटनाओं की आशंका बढ़ाती है।
रक्कड़ कॉलोनी से झलेड़ा तक हादसों का खतरा
ऊना-मैहतपुर और चंडीगढ़ मार्ग पर रक्कड़ कॉलोनी, शिवालिक एवेन्यू और झलेड़ा जैसे क्षेत्रों में भी डिवाइडर से टकराने और वाहनों के उस पर चढ़ने की घटनाएं सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर कट की जरूरत, उनकी दूरी और वाहनों के मुड़ने की सुविधा का सही आकलन किए बिना व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग भी दृश्यता प्रभावित करती है। इससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या दिशा बदलने की नौबत आ जाती है।
ऊना-अंब और ऊना-मैहतपुर मार्ग जिले के व्यस्ततम मार्गों में शामिल हैं। इन पर रोजाना बड़ी संख्या में निजी और व्यावसायिक वाहन गुजरते हैं। लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। अधिकतर हादसों का कारण तेज रफ्तार, सुरक्षा नियमों का ध्यान न रखना, नियमों की अवहेलना, जल्दबाजी और नशे में वाहन चलाना है।
-सचिन हिरेमठ, पुलिस अधीक्षक ऊना