Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   takrala una newborn cattle head found police investigation

ऊना के टकारला में डिग्गी में मिला नवजात गोवंश का कटा सिर, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Wed, 25 Nov 2026 02:20 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:20 PM IST
takrala una newborn cattle head found police investigation
जिला ऊना के अंब उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत टकारला में वीरवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कुएं के समीप बनी एक डिग्गी में नवजात गोवंश का कटा हुआ सिर मिला। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी हर्ष लट्ठ के अनुसार, वीरवार सुबह उनकी चाची रोजमर्रा के काम से कुएं के पास पहुंची थीं। इसी दौरान वहां एक कुत्ते का शावक लगातार भौंक रहा था। आवाज सुनकर जब महिला ने आसपास देखा तो पास ही बनी डिग्गी में नवजात गोवंश का कटा हुआ सिर दिखाई दिया। यह देखकर वह घबरा गईं और तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत करवाया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंब विपिन शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पशु चिकित्सा विभाग ने वरिष्ठ चिकित्सकों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर घटनास्थल पर भेजी। पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों की निगरानी में कटे हुए सिर को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की गई। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और गोवंश प्रेमियों ने रोष जताया है। टकारला के गोवंश प्रेमी ठाकुर निर्मल सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की जल्द जांच कर वास्तविकता जनता के सामने लाने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि घटना में किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। भाजपा गोसेवा प्रमुख संजीव बजरंगी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर विरोध जताते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने गोवंश के कटे हुए सिर को कब्जे में ले लिया है। पशु चिकित्सा विभाग की देखरेख में इसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और फोरेंसिक जांच के लिए भी भेजा जाएगा, ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने से जुड़े इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। फिलहाल घटना की वास्तविक परिस्थितियां पोस्टमार्टम, फोरेंसिक जांच और पुलिस की तफ्तीश के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द जांच पूरी कर सच्चाई सामने लाने और गोवंश की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में हुआ शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु,पीएम मोदी के भाई ने किए दर्शन

25 Nov 2026

VIDEO: मामी से संबंधों के विवाद में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में मामा पर गंभीर आरोप।

25 Nov 2026

VIDEO: गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा गुरु का ताल भव्य आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला।

25 Nov 2026

VIDEO: सड़क हादसे में पूर्व सैनिक और पत्नी की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

25 Nov 2026

VIDEO: सकीट ब्लॉक क्षेत्र केग्राम राजपुरा में खेती की सिंचाई के लिए लगा ट्रांसफार्मर करीब 15 दिन से खराब पड़ा है।

25 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: डीएपी खाद के बाद अब यूरिया खाद के लिए बड़ी संख्या में किसान सुबह से ही पहुंच गए।

25 Nov 2026

VIDEO: महिलाकर्मी से छेड़छाड़ के मामले में चिकित्सा अधीक्षक पर प्राथमिकी दर्ज, पद से हटाया।

25 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में भव्य देव दिवाली..श्रीकांत शर्मा बोले मुगलों ने जिन पवित्र स्थलों को खंडित किया अब उन्हें व्यवस्थित करने कासमय आ गया है।

25 Nov 2026

VIDEO: सर्द मौसम में गरमाया मूंगफली का कारोबार, ठेलों से दुकानों तक सजे बाजार।

25 Nov 2026

VIDEO: कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने आई महिला यमुना में डूबी, तलाश जारी।

25 Nov 2026

VIDEO: खाटू श्याम के भजनों से गूंजा गंगेश्वर गार्डन, देर शाम तक चला भक्ति का दौर।

25 Nov 2026

मेरठ: नामचीन होटल से हिंदू युवती के अपहरण की कोशिश, सड़क पर मारपीट

25 Nov 2026

रायबरेली: चार घंटे तक एटीएम बूथ में बैठा रहा बंदर, ग्राहक लौटे

24 Nov 2026

रायबरेली: कार्तिक मेले के साथ डलमऊ महोत्सव शुरू हुआ। सोमवार रात कलाकारों ने धमाल मचाया।

24 Nov 2026

बाराबंकी: कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा रामताराम चतुर्भुजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

24 Nov 2026

बाड़मेर: गोवंश के चारे-पानी संकट पर रविंद्र सिंह भाटी की चेतावनी, बोले- गायों की हाय से कोई नहीं बचा पाएगा

24 Nov 2026

यूपी चुनाव से पहले आजम खां की चुनौती

24 Nov 2026

मथुरा में भव्य देव दिवाली

24 Nov 2026

कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों में गूंजे मंत्र, श्रद्धालुओं ने हवन में दी आहुतियां

24 Nov 2026

जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम, नगर आयुक्त ने बड़ा चौराहा, घंटाघर का किया निरीक्षण

24 Nov 2026

कानपुर: गड्ढों में फंसा कारोबार, टेंडर में उलझा विकास, 10 हजार लोगों के रोजगार पर संकट

24 Nov 2026

राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में आदर्श और रिया दिखाएंगे दम

24 Nov 2026

निपुण शिक्षक प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों पर हो सकती है कार्रवाई

24 Nov 2026

जेवर क्षेत्र के चौरोली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में गंदगी से सफाई व्यवस्था बदहाल

24 Nov 2026

गाजियाबाद में गुरुद्वारे में उमड़ी संगत की भीड़, प्रकाश पर्व पर शब्द कीर्तन से संगत हुई निहाल

24 Nov 2026

VIDEO: महंत राजूदास बोले- अखिलेश यादव अपने पिता के कृत्य के लिए माफी मांगते हैं तो वह स्वयं करेंगे स्वागत

24 Nov 2026

VIDEO: मनकामेश्वर उपवन घाट पर भव्य देव दीपोत्सव का आयोजन

24 Nov 2026

नाहन: दीपों की रोशनी से जगमगाया रानीताल, श्रद्धा के साथ मनाई देव दीपावली

24 Nov 2026

देव दीपावली पर केदार घाट पर गंगा आरती, निखरी काशी की विरासत

24 Nov 2026

देव दीपावली पर आतिशबाजी से आसमान हुआ रोशन

24 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed