{"_id":"678a591563223602e70c3e9b","slug":"video-sdm-una-said-road-safety-month-is-being-celebrated-in-una-till-31st-january","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एसडीएम ऊना बोले- ऊना में 31 जनवरी तक मनाया जा रहा सड़क सुरक्षा माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एसडीएम ऊना बोले- ऊना में 31 जनवरी तक मनाया जा रहा सड़क सुरक्षा माह
ऊना जिले में 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को सड़क यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यह जानकारी एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस बैठक का आयोजन सड़क सुरक्षा माह के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रमों और जागरूकता अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए किया गया था। बैठक में परिवहन विभाग, शिक्षण संस्थानों और अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। विश्व मोहन देव चौहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह मनाने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक बनाना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ सके। सड़क सुरक्षा माह के दौरान स्कूलों और कॉलेजों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें छात्रों को यातायात नियमों और सुरक्षित सड़क उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। माह के दौरान पुलिस और परिवहन विभाग के विशेषज्ञों के जरिए सड़क सुरक्षा नियमों, ड्राइविंग तकनीक, सड़क संकेतों के महत्व और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों बारे जागरूक किया जाएगा। सड़क सुरक्षा माह के दौरान शिक्षण संस्थानों में क्विज़, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित बनाने के लिए जागरूकता संदेश दिया जाएगा। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने जिला खेल अधिकारी को 10 किलोमीटर की क्रॉस-कंट्री रेस आयोजित करवाने के निर्देश दिए ताकि लोगों में सड़क सुरक्षा नियमों की जागरूकता बढ़ सके। एसडीएम ने एमसी ऊना और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शिक्षण संस्थान सहित प्रमुख स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा। इसके अलावा ट्रैफिक सिग्नलस, पार्किंग जोन, यू-टर्न, शार्प टर्न, बस स्टॉप पर मार्किंग और शैक्षणिक संस्थानों पर भी यातायात नियमों की जानकारी देने वाले सांकेतिक बोर्ड लगाने को कहा। एसडीएम ने सभी अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है और हर नागरिक को इसकी पालना सुनिश्चित बनानी चाहिए। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी उत्तम डोड, महिला आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य इंजीनियर बी एस ढिल्लों, ईओ एमसी मैहतपुर वर्षा चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।