फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Six contractors have submitted tenders for the construction of the new Agriculture Department building.

Una News: कृषि विभाग के नए भवन के निर्माण के लिए छह ठेकेदारों ने भरा टेंडर

Wed, 09 Sep 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 09 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Six contractors have submitted tenders for the construction of the new Agriculture Department building.
ऊना। पांच बार की कवायद के बाद आखिरकार कृषि विभाग के नए भवन के निर्माण का रास्ता खुलता नजर आ रहा है। चार बार टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार नहीं मिलने से अटकी कृषि विभाग के भवन निर्माण की परियोजना के लिए इस बार छह ठेकेदारों ने रुचि दिखाई है। अब 17 सितंबर को वित्तीय टेंडर खोला जाएगा और सबसे कम दर देने वाले ठेकेदार को निर्माण कार्य का टेंडर अवार्ड किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले चार बार टेंडर आमंत्रित किए गए लेकिन निर्माण कार्य में किसी ठेकेदार ने रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते करीब 5.96 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन का निर्माण कार्य पिछले आठ महीने से लटकता रहा। विभाग ने इस बार ठेकेदारों से संपर्क कर उन्हें टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद छह ठेकेदारों ने निविदाएं जमा करवाई हैं।
विज्ञापन

टेंडर की तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 17 सितंबर को वित्तीय टेंडर खोला जाएगा। इसमें सबसे कम रेट देने वाले ठेकेदार को निर्माण कार्य का टेंडर अवार्ड किया जाएगा। इसके बाद भवन निर्माण का काम धरातल पर शुरू होने की उम्मीद है। परियोजना को पूरा करने के लिए 18 महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया भवन तैयार होने के बाद कृषि विभाग की अलग-अलग गतिविधियों को एक छत के नीचे लाने की योजना है। भवन में उपनिदेशक कृषि का कार्यालय, आत्मा परियोजना से संबंधित कार्यालय और मृदा संरक्षण विभाग के कार्यालय के अलावा किसानों के लिए मीटिंग हॉल की सुविधा भी प्रस्तावित है। इससे किसानों को विभागीय कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है।



विभाग के नए भवन का निर्माण पुराने स्थान पर किया जाएगा। पुराने भवन को गिरा दिया गया है। केवल टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. प्रेम ठाकुर, उपनिदेशक कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed