फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Allegation of a scam in setting up a unit in the Sericulture Department.

Una News: रेशम विभाग में यूनिट लगाने में घोटाले का लगाया आरोप

Wed, 09 Sep 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 09 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Allegation of a scam in setting up a unit in the Sericulture Department.
ऊना। रेशम विभाग में यूनिट लगाने और अधिकारियों की भर्ती में घोटाला हुआ है जिसकी सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। ऊना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह आरोप खुफिया विभाग से सेवानिवृत्त मनोज कुमार कौशल ने लगाए हैं। इस मामले के संदर्भ में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत करवाया है। कौशल ने कहा कि विभाग द्वारा पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश में रीलिंग यूनिट लगाई गई थी जिसमें 17 यूनिट को प्रमोट किया गया।
विज्ञापन







लाखों का फंड और सब्सिडी दी गई। 17 यूनिटों में सिर्फ एक यूनिट को छोड़कर बाकी सब यूनिट धरातल पर नजर नहीं आ रही हैं। न मशीनें लगीं न बिजली मीटर न जीएसटी भरा गया। अब इसके आगे फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बनाकर आठ विकास अधिकारी सेरीकल्चर में भर्ती करवा दिए। ऐसे ही 30 से 40 सेरीकल्चर इंस्पेक्टर भर्ती किए गए जो कि घुमारवीं और मंडी से ही किए गए। बाकी जिलों से भी बेरोजगार युवाओं को इसमें मौका देना चाहिए था। एक आला अधिकारी के कारनामे से बड़ा घोटाला हुआ है जिसकी सीबीआई जांच करने की मांग सरकार से की है । उन्होंने इस मामले की पीएमओ भारत सरकार और टेक्सटाइल मंत्री को भी शिकायत प्रेषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed