{"_id":"69947182d848976b5f07e774","slug":"video-satpal-raijada-said-by-closing-rdg-the-pm-and-bjp-mps-betrayed-us-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सतपाल रायजादा बोले- आरडीजी बंद कर पीएम समेत भाजपा सांसदों ने दिया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपाल रायजादा बोले- आरडीजी बंद कर पीएम समेत भाजपा सांसदों ने दिया धोखा
कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने मंगलवार को ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमाचल प्रदेश के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर सहित भाजपा सांसदों ने धोखा दिया है। रायजादा ने राजस्व घाटा अनुदान के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि यह हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता जनता को भ्रमित कर रहे हैं और यदि 20 वर्ष पहले आरडीजी बंद करने की कोई घोषणा की गई थी तो उसकी अधिसूचना सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आर्थिक हितों की रक्षा करना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है और इस मुद्दे पर भाजपा सांसदों को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा नेता यह दावा कर रहे हैं कि आरडीजी को 20 वर्ष पहले ही बंद करने की चेतावनी दी जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो संबंधित अधिसूचना या दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं। सिर्फ बयानबाजी से काम नहीं चलेगा, प्रमाण सामने लाने होंगे। रायजादा ने आरोप लगाया कि भाजपा तथ्यों को छिपाकर जनता के सामने आधी-अधूरी जानकारी रख रही है। उन्होंने कहा कि संसद में सांसद अनुराग ठाकुर केंद्रीय बजट की सराहना करते दिखाई दिए, लेकिन हिमाचल को मिलने वाली वित्तीय सहायता में संभावित कटौती पर उन्होंने कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश हित में सर्वदलीय चर्चा होनी चाहिए। इस अवसर पर रविंद्र सहोड़, जसपाल सिंह, एसके बसंल, ओंकार कपिला, सीमा शर्मा, वरूण पुरी, मयंक खन्ना सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।