फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   26 crore to be spent on improvement work for three roads in Kutlehar.

Una News: कुटलैहड़ की तीन सड़कों के सुधार कार्य पर खर्च होंगे 26 करोड़

Tue, 06 Oct 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 06 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
26 crore to be spent on improvement work for three roads in Kutlehar.
थानाकलां/बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने तीन प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और सुधार के लिए करीब 26 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। लोक निर्माण विभाग ने इन कार्यों की डीपीआर तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग का लक्ष्य 30 अक्तूबर तक औपचारिकताएं पूरी कर नवंबर मध्य तक तीनों सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवाना है।
विज्ञापन

बंगाणा-तूतड़ू मार्ग के करीब 10 किलोमीटर हिस्से के सुधार और चौड़ीकरण पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हटली-तल्पी के नौ किलोमीटर मार्ग के लिए आठ करोड़ रुपये तथा लठियाणी-कोहड़रा सड़क के सुधार एवं चौड़ीकरण पर छह करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इन कार्यों से क्षेत्र के कई गांवों की आवाजाही सुगम होने के साथ संपर्क सुविधा भी बेहतर होगी।
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। लोक निर्माण विभाग बंगाणा के अधिशासी अभियंता दुनी चंद ठाकुर ने बताया कि तीनों सड़कों के टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नवंबर मध्य तक निर्माण कार्य शुरू करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed