फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   City's sewerage system to be expanded at a cost of 44 lakh.

Una News: 44 लाख रुपये से शहर में सीवरेज प्रणाली का होगा विस्तार

Tue, 06 Oct 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 06 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
City's sewerage system to be expanded at a cost of 44 lakh.
ऊना। शहर में सीवरेज सुविधा से वंचित क्षेत्रों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम की ओर से करीब 44 लाख रुपये की लागत से सीवरेज प्रणाली के विस्तार का प्रस्ताव तैयार किया गया है। निगम ने प्रस्ताव को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर निगम के अधीन आने वाले 17 वार्डों में सीवरेज नेटवर्क का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। शहर के कई वार्डों और रिहायशी क्षेत्रों में अभी तक सीवरेज लाइन नहीं पहुंच पाई है। इस कारण लोगों को गंदे पानी की निकासी के लिए अन्य व्यवस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई जगह पर नालियों और खुले रास्तों के माध्यम से पानी की निकासी होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम ने सीवरेज सुविधा से वंचित क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां नेटवर्क विस्तार की योजना तैयार की है। प्रस्ताव के तहत संबंधित क्षेत्रों में नई सीवरेज लाइन बिछाने के साथ मौजूदा नेटवर्क से उन्हें जोड़ा जाएगा। इससे घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी व्यवस्थित तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन

सीवरेज नेटवर्क के विस्तार से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। खुले में गंदे पानी की निकासी की समस्या कम होने से जलभराव और दुर्गंध से भी लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही शहर में बढ़ती आबादी और नए विकसित हो रहे रिहायशी क्षेत्रों की जरूरत के मुताबिक सीवरेज ढांचा तैयार हो सकेगा। प्रस्ताव को उच्च स्तर से मंजूरी मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऊना शहर में सीवरेज प्रणाली को विस्तार देने के लिए करीब 44 लाख रुपये की योजना मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही इस योजना पर कार्य शुरू होगा।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed