फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman from Dadasiba dies in collision between tipper and scooter at Saloh Chowk.

Una News: सलोह चौक में टिपर-स्कूटी में टक्कर, डाडासीबा निवासी महिला की मौत

Tue, 06 Oct 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 06 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman from Dadasiba dies in collision between tipper and scooter at Saloh Chowk.
पंडोगा (ऊना)। हरोली क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को टाहलीवाल में टिपर के नीचे दबने से मां-बेटी की मौत होने के अगले ही दिन सोमवार दोपहर सलोह में दर्दनाक सड़क हादसे में टिपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 38 वर्षीय रजनी बाला पत्नी जीवन कुमार निवासी डाडासीबा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाली रजनी बाला जिला के एक स्कूल में अध्यापक थीं। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह किसी कार्य से अपने पति के साथ घालूवाल से हरोली की ओर जा रही थी। जब वे सलोह से गुजर रहे थे, उसी दौरान हरोली की तरफ से आए टिपर ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा कि टिपर के टायर की चपेट में आने से महिला की एक टांग टूट गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में स्कूटी सवार पति को भी हल्की चोटें आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed