{"_id":"6aeef5018cdc71c276074d71","slug":"video-mla-vivek-sharma-distributed-financial-aid-to-116-needy-families-ahead-of-diwali-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: दिवाली से पहले 116 जरूरतमंद परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने बांटी आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: दिवाली से पहले 116 जरूरतमंद परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने बांटी आर्थिक सहायता
कुटलैहड़ विधानसभा विवेक शर्मा ने दिवाली पर्व से पहले जरूरतमंद 116 परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 41 लाख 40 हजार 200 रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की। जोगी पंगा स्थित कुटलैहड़ क्षेत्र के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने विभिन्न परिस्थितियों से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की और उन्हें दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दीं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि दिवाली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां और उम्मीद का उजाला लाने का भी महान पर्व है। हमारा संकल्प है कि दिवाली हर परिवार के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक रूप से परेशान परिवारों की सहायता की गई है। उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे परिवार हैं, जो बीमारी, आर्थिक तंगी और अन्य कठिन परिस्थितियों के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे परिवारों की मदद करना केवल जनप्रतिनिधि का दायित्व ही नहीं, बल्कि मानवीय जिम्मेदारी भी है। अढ़ाई वर्षों में बिना राजनीतिक द्वेषभाव के की कुटलैहड़ की जनता की सेवा, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जनकल्याण और गरीबों के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।