{"_id":"6aeeb5e9033d7c48a40125ac","slug":"video-fire-breaks-out-in-a-pile-of-trash-near-the-old-telephone-exchange-in-chintpurni-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: चिंतपूर्णी में पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: चिंतपूर्णी में पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी
चिंतपूर्णी में पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज के पास शनिवार रात करीब 10:30 बजे अचानक आग लगने से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने का संभावित कारण पटाखे चलाना हो सकता है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल के आसपास काफी संख्या में दुकानें मौजूद हैं। ऐसे में यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। आग की लपटें देखकर आसपास के दुकानदार भी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया। वहीं, स्थानीय दुकानदारों ने इस रास्ते में लंबे समय से पड़े कूड़े के ढेर को लेकर पंचायत के रवैये पर नाराजगी जताई है। दुकानदारों का कहना है कि रास्ते में जमा कूड़ा न केवल गंदगी फैला रहा है, बल्कि इस तरह की घटनाओं के चलते आग लगने का खतरा भी बना रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।