Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Launch of 'Namo Yamuna River Safari in Delhi by cm rekha today

दिल्ली को दिवाली पर तोहफा: सीएम रेखा ने किया 'नमो यमुना रिवर सफारी' का शुभारंभ, जानें क्रूज का टिकट और रूट

Tue, 10 Nov 2026 12:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 10 Nov 2026 12:53 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने दिवाली पर दिल्ली की जनता को बड़ा तोहफा दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना रिवर सफारी सेवा का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Launch of 'Namo Yamuna River Safari in Delhi by cm rekha today
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना सफारी का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में यमुना सफारी का शुभारंभ किया और लोगों को संबोधित किया। यह मनोरंजन क्रूज सेवा सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना में शुरू की गई है, जिसका लुत्फ लोग आज से उठा सकेंगे।

विज्ञापन




इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनवाल, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा, मनोज तिवारी और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे पवित्र यमुना नदी पर एक विशेष पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह मां यमुना के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक है और दिल्लीवासियों के लिए एक नया अनुभव है। इस सफारी में लाइट एंड साउंड शो, मनोरंजक गतिविधियां और सोनिया विहार से जगतपुर तक का मार्ग शामिल है। यमुना क्रूज सफारी के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनवाल ने बताया कि विपक्षी पार्टियों ने दुष्प्रचार किया कि गंगा में क्रूज नहीं चलेगा लेकिन मोदी सरकार ने इसे कर के दिखाया।

दिल्ली को 'अद्भुत उपहार': सांसद मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के लिए एक नई यमुना नदी पहल को 'अद्भुत उपहार' बताया है। यह पहल वजीराबाद से 28 किलोमीटर तक यमुना नदी पर है, जिसके लिए निवासियों को ऑनलाइन पंजीकरण आवश्यक है। तिवारी ने पंजाब का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगभग 1400 और दिल्ली का एक्यूआई 350 बताया। उनका लक्ष्य दिल्ली को 'जीवन की सुगमता' प्रदान करने वाला शहर बनाना है।



सौरभ भारद्वाज ने प्रदूषण और यमुना सफारी पर उठाए सवाल
 आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के वायु प्रदूषण और 'नमो यमुना रिवर सफारी' के शुभारंभ पर केंद्र व दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सफर वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान केवल पांच फीसदी था, और दिवाली पर यह शून्य फीसदी रहा। भारद्वाज ने बताया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पंजाब से हवाएं पाकिस्तान की ओर चल रही थीं। उन्होंने दिवाली के प्रदूषण के लिए पराली को जिम्मेदार ठहराने को भ्रामक बताया और कहा कि दिल्ली सरकार पटाखा उद्योग को बचाने के लिए किसानों को दोषी ठहरा रही है। आज दिल्ली सरकार द्वारा 'नमो यमुना रिवर सफारी' के लॉन्च पर, भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार मौजूदा नौका विहार को यमुना की सफाई का आभास देने के लिए बड़ी उपलब्धि बता रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि न तो हवा साफ हुई है और न ही यमुना; वायु गुणवत्ता सूचकांक निगरानी स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, और पानी का छिड़काव वास्तविक समस्या का समाधान नहीं है।
 

जानें कितने की है टिकट और रूट
इस जलमार्ग पर 30 यात्रियों की क्षमता वाला क्रूज संचालित किया जाएगा। एक तरफ से दूसरी तरफ पहुंचने और लौटने में करीब 35 से 45 मिनट लगेंगे। प्रस्तावित योजना के अनुसार, पूरी यात्रा का किराया 500 रुपये और परिसर में प्रवेश शुल्क 50 रुपये होगा। क्रूज सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक जाएगा। यात्रा पूरी होने के बाद यात्रियों को वापस शुरुआती स्थान पर लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed