Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire breaks out in a house and a cattle shed in Raipur Maidan

Una News: रायपुर मैदान के एक मकान और पशुशाला में लगी आग

Tue, 10 Nov 2026 05:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a house and a cattle shed in Raipur Maidan
रायपुर मैदान के एक मकान और पशुशाला में लगी आग
विज्ञापन

आग से तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत रायपुर मैदान में नौ नवंबर दोपहर को अचानक आग लग गई। मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। लोगों ने आग की घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पीड़ित परिवार के सदस्यों प्रीतो देवी पत्नी साधू राम, सोमनाथ और ज्ञान चंद ने बताया कि घटना में घर का सामान, पशुचारा, इमारती लकड़ी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत रही कि घटना के समय सभी पशु पशुशाला के बाहर थे और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पीड़ित परिवार ने बताया कि आग से करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है। बंगाणा के तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि स्थानीय पटवारी और कानूनगो को मौके पर नुकसान के आकलन करने के लिए भेज दिया है। नुकसान की रिपोर्ट आने पर पीड़ित परिवार के सदस्यों को उचित मुआवजा राशि वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed