{"_id":"6af2849891ea355c2401b9cf","slug":"gangotri-temple-closes-today-for-winter-goddess-ganga-worship-to-continue-at-mukhba-chardham-yatra-2026-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आज शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री मंदिर के कपाट, मुखबा के लिए रवाना होगी मां गंगा की डोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: आज शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री मंदिर के कपाट, मुखबा के लिए रवाना होगी मां गंगा की डोली
Tue, 10 Nov 2026 08:16 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 10 Nov 2026 08:16 AM IST
सार
चारधाम यात्रा अपने समापन की ओर बढ़ रही है। गंगोत्री धाम के कपाट आज बंद हो जाएंगे। इसके शीतकाल में मुखबा में मां गंगा की पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन
गंगोत्री धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चारधाम यात्रा के तहत आज मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद होंगे। शुभ मुर्हूत के अनुसार दोपहर 12.05 बजे मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। शीतकाल के दौरान मां गंगा की पूजा अर्चना मुखबा में होगी।
विज्ञापन
19 अप्रैल 2026 को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। परंपरा के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के दिन बंद किए जाते हैं। 10 नवंबर को दोपहर 12.05 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। मां गंगोत्री की डोली मुखबा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...जेनी प्रकरण: हरक सिंह के आरोप पर सामने आईं पूर्व विधायक, एएसपी नेता बोले-जेनी ने खुद बताई थी बेटे की सच्चाई
विज्ञापन
11 नवंबर को भैया दून के दिन बाबा केदार व यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। जबकि 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे।