{"_id":"6a6ddd6b8a851e8a20043576","slug":"video-solan-regional-hospital-fee-counter-chaos-patient-protest-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के फीस काउंटर पर हंगामा, मरीजों ने अव्यवस्था और सिफारिश के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के फीस काउंटर पर हंगामा, मरीजों ने अव्यवस्था और सिफारिश के लगाए आरोप
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में शनिवार को फीस काउंटर पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब काउंटर पर कथित तौर पर एक प्रशिक्षु डॉक्टर और कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशिक्षु डॉक्टर ने कर्मचारी की ओर फाइल फेंक दी। इसके बाद कर्मचारी ने फीस काटने का कार्य रोक दिया और काउंटर छोड़कर चली गई। इससे काउंटर पर मौजूद मरीजों में नाराजगी फैल गई।
काउंटर पर लंबी कतार में खड़े मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अस्पताल में कई जगह सिफारिश के आधार पर काम हो रहा है। उनका कहना था कि कुछ कर्मचारी अपनी पर्चियां और फीस पहले ही जमा करवा लेते हैं तथा कई लोग सीधे कतार तोड़कर आगे पहुंच जाते हैं, जबकि आम मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
मरीजों ने बताया कि वे सुबह सात बजे से कतार में खड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद समय पर पर्ची नहीं बन पा रही है। कुछ लोगों का कहना था कि उन्हें इलाज के लिए लगातार दो से तीन दिनों तक अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, फिर भी समय पर नंबर नहीं मिल रहा।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से फीस काउंटर की व्यवस्था में सुधार करने, पर्याप्त स्टाफ तैनात करने और सभी मरीजों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।