{"_id":"6aca3604fddb71da060f1328","slug":"video-video-uproar-again-at-nahan-sterilization-center-residents-of-nauni-ka-bagh-up-in-arms-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नाहन में नसबंदी केंद्र पर फिर संग्राम, नौणी का बाग में लोगों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नाहन में नसबंदी केंद्र पर फिर संग्राम, नौणी का बाग में लोगों ने खोला मोर्चा
नाहन शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए केंद्र बनाने की कोशिश एक बार फिर विवादों में घिर गई है। अब नगर परिषद व प्रशासन ने वार्ड नंबर-12 के नौणी का बाग में केंद्र के लिए जगह तय कर निर्माण शुरू करवाया तो स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया। शनिवार को निर्माण कार्य की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और भवन के बाहर प्रदर्शन कर केंद्र को रिहायशी क्षेत्र से बाहर बनाने की मांग उठाई। हालांकि इससे पहले भी एग्रीकल्चर कॉलोनी और वार्ड नंबर-1 में स्थान चयन को लेकर विरोध हुआ और काम रुक गया था। उधर, एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। स्थानीय निवासियों उषा, विभा सैनी, राम चरण, उमेश सैनी, मनीष सैनी, प्रीतम सैनी, शिवराज, सविता, वैभव, रक्षा ठाकुर, संतोष, चेतो देवी, पूनम और अनमोल शर्मा आदि का कहना है कि प्रस्तावित नसबंदी केंद्र घनी आबादी के बेहद करीब बनाया जा रहा है। लोगों ने उपायुक्त सिरमौर को भेजे ज्ञापन में दावा किया कि केंद्र की आसपास के मकानों से हवाई दूरी करीब 30 मीटर है। ऐसे में यहां शहर के विभिन्न हिस्सों से लावारिस कुत्तों को लाने से क्षेत्र में शोर, गंदगी और अन्य परेशानियां बढ़ने की आशंका है। निवासियों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।
विरोध में शामिल लोगों ने केंद्र को आबादी से बाहर बनाने की मांग उठाई। उनका कहना है कि रात के समय कुत्तों के भौंकने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही, गंदगी और दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण प्रभावित होने की आशंका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।