{"_id":"6b0963b2d26681291d0ec6d9","slug":"video-traditional-handicraft-workshop-sanwala-school-sirmaur-students-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: सैनवाला स्कूल में विद्यार्थी सीख रहे पारंपरिक हस्तशिल्प, चार कलाओं का ले रहे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: सैनवाला स्कूल में विद्यार्थी सीख रहे पारंपरिक हस्तशिल्प, चार कलाओं का ले रहे प्रशिक्षण
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 04:34 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैनवाला में आयोजित तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को भी विद्यार्थियों में पारंपरिक हस्तशिल्प सीखने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थी चार अलग-अलग हस्तशिल्प विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखार रहे हैं।
वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय के अंतर्गत हस्तशिल्प सेवा केंद्र (एचएससी), कुल्लू की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में चार मास्टर शिल्पकार विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। संयोगिता ठाकुर मिनिएचर पेंटिंग, सुमन हैंड निटिंग, पुनीत क्ले आर्ट और अंजना पाइन नीडल क्राफ्ट की बारीकियां सिखा रही हैं।
कार्यशाला में विद्यार्थी लघु चित्रकला की पारंपरिक तकनीकें सीख रहे हैं। इसके साथ ही ऊन से बुनाई, मिट्टी से सजावटी वस्तुएं बनाने और चीड़ की पत्तियों से उपयोगी उत्पाद तैयार करने का हुनर भी सीख रहे हैं।
मास्टर शिल्पकार विद्यार्थियों को प्रत्येक कला की बारीकियों से परिचित करवा रहे हैं और उन्हें स्वयं अपने हाथों से कलाकृतियां तैयार करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अयूब खान और स्टाफ की ओर से आयोजन में विशेष सहयोग दिया जा रहा है। वहीं, हस्तशिल्प सेवा केंद्र कुल्लू के एलडीसी पंकज सहित अन्य कर्मचारी कार्यक्रम के समन्वय और व्यवस्थाओं में योगदान दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि 26 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय पारंपरिक हस्तशिल्प से जोड़ना और इन कलाओं के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को पारंपरिक कला और शिल्प को करीब से समझने तथा उन्हें स्वयं तैयार करने का अवसर मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।