{"_id":"6b08341b25f0f5da1506cdd9","slug":"ashish-wins-in-speech-kiran-in-painting-nahan-news-c-177-1-ssml1028-195155-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भाषण में आशीष, चित्रकला में किरण विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भाषण में आशीष, चित्रकला में किरण विजेता
विज्ञापन
सराहां कॉलेज में संविधान की प्रस्तावना की शपथ लेते विद्यार्थी। संवाद
सराहां कॉलेज में ली संविधान की शपथ, नशा मुक्ति का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से माय भारत के सहयोग से संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. गुलशन कुमार धीमान मुख्य अतिथि और अमराशा शर्मा मुख्य वक्ता रहीं।
इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में आशीष कुमार ने प्रथम, वैशाली ने द्वितीय और वंशिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में किरण प्रथम, कल्पना द्वितीय और पूजा रानी तृतीय रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता में अमिता शर्मा ने पहला, वंशिका शर्मा ने दूसरा और किरण ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। यूथ आइकॉन कविता चौहान ने विकसित भारत विषय पर प्रस्तुति देकर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका बताई। नशे और तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए वीडियो भी दिखाई गई। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया और उपस्थित लोगों को नशा निषेध की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता अमराशा शर्मा ने संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. गुलशन कुमार धीमान ने विद्यार्थियों से मौलिक कर्तव्यों का पालन करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. देवेंद्र कुमार, डॉ. मोल्लम डोलमा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।