{"_id":"6aa27df84359589966031eda","slug":"video-skills-to-shape-womens-future-women-to-engage-in-self-employment-after-learning-beauty-parlor-techniques-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: हुनर से संवरेगा महिलाओं का कल, ब्यूटी पार्लर के गुर सीखकर स्वरोजगार से जुड़ेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: हुनर से संवरेगा महिलाओं का कल, ब्यूटी पार्लर के गुर सीखकर स्वरोजगार से जुड़ेंगी महिलाएं
ग्रामीण आंचल की बेटियों और महिलाओं के सपनों को पंख देने ओर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूकोआरसेटी (यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) सिरमौर में राष्ट्रीय स्तर के मानकों पर आधारित निशुल्क ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग कोर्स शुरू हो गया है। इस भव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संस्थान की निदेशक नवज्योत कौर ने दीप प्रज्वलित कर किया। संकाय सदस्य मनीषा चौहान व तानिया भाटिया ने बताया कि इस विशेष शिविर में मुख्य प्रशिक्षिका और सौंदर्य विशेषज्ञ ज्योति ठाकुर महिलाओं को बेहद आधुनिक और व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) तरीके से ब्यूटीशियन की बारीकियां सिखा रही हैं। यह पूरा कोर्स नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग द्वारा प्रमाणित है, जो महिलाओं को भविष्य में खुद का स्टार्टअप शुरू करने या बैंक से आसान लोन दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।
मनीषा चौहान ने बताया कि 35 दिनों के इस सघन (इंटरेंसिव) ट्रेनिंग प्रोग्राम में 35 महिलाओं को थ्योरी के साथ-साथ लाइव प्रैक्टिकल के जरिये ब्यूटी इंडस्ट्री के हर ट्रेंड में एक्सपर्ट बनाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।