{"_id":"6aa2990b8abb37f92708625c","slug":"video-administration-takes-major-action-against-encroachment-in-nahan-tensions-flare-up-at-two-locations-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नाहन में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो जगह गरमाया माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नाहन में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो जगह गरमाया माहौल
नाहन शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई करते हुए एनएच किनारे जमे अवैध कब्जे हटाने शुरू कर दिए। करीब 11:30 बजे शुरू हुआ अभियान दोपहर दो बजे तक चला। इस दौरान नगर परिषद, प्रशासन, पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे बनाए गए अवैध खोखे व अस्थायी ढांचे हटाए तथा एनएच की भूमि पर बनाए गए रैंप भी जेसीबी से उखाड़ दिए। लंबे समय से सड़क किनारे खड़े खतरनाक और कबाड़नुमा वाहनों को ट्रकों में लोड कर मौके से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान महर्षि वाल्मीकि चौक और गोबिंदगढ़ मोहल्ला में विरोध के चलते कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की लोगों में हडकंप मच गया। आगे आने वाले स्थानों से लोग अतिक्रमण हटाने में जुट गए। कार्रवाई के दौरान एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार सहित पुलिस, नगर परिषद और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।