{"_id":"68d53d9df17d0a35020d3e17","slug":"video-sirmour-teachers-are-being-taught-the-technique-of-making-a-good-question-paper-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: अध्यापकों को सिखाई जा रही एक अच्छा प्रश्न पत्र बनाने की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: अध्यापकों को सिखाई जा रही एक अच्छा प्रश्न पत्र बनाने की तकनीक
समग्र शिक्षा अभियान की ओर से हिमाचल प्रदेश में सीईसीई सतत् समग्र मूल्यांकन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कॉन्वजीनियस टीम सदस्यों द्वारा कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी मुख्यालय नाहन में भी शिक्षकों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें मास्टर ट्रेनर देवयानी और रिषी शिक्षकों को एक अच्छा प्रश्न पत्र बनाने की तकनीक के विषय में जानकारी दे रहे हैं। उनका कहना है कि प्रश्न पत्र सही ढंग से बना होगा तो बच्चे का मूल्यांकन भी सही प्रकार से किया जा सकेगा। अब तक सिरमौर में 16 बैच के अध्यापक यह प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं, हर बैच में 75 अध्यापक प्रशिक्षित किये जा रहे हैं। जिला सिरमौर के पांवटा और राजगढ़ ब्लॉक के अध्यापकों का यह प्रशिक्षण पूरा हो चुका है जबकि नाहन व ददाहू ब्लॉक के अध्यापक ये प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस कार्यशाला को लेकर सभी शिक्षक वर्ग खासे उत्साहित हैं। उपनिदेशक गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी रीता गुप्ता हर कार्यशाला में जाकर स्वयं इस कार्य का निरीक्षण कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।