{"_id":"694012cc9683c092c604e6aa","slug":"video-sirmour-a-grand-aarti-was-performed-at-devghat-in-renuka-pilgrimage-site-on-posh-sankranti-2025-12-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: पोष संक्रांति पर रेणुका तीर्थ के देवघाट में हुई महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: पोष संक्रांति पर रेणुका तीर्थ के देवघाट में हुई महाआरती
रेणुकाजी तीर्थ के इतिहास में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। पोष सक्रांति के अवसर पर रेणुकाजी तीर्थ के देवघाट पर रेणुका झील की महाआरती की गई। इसमें रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने संत-महात्माओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ मिलकर रेणुका झील की संध्याकालीन महाआरती की। ढोल, नगाड़े व शंख घंटियाल की मधुर ध्वनि के बीच की गई इस माहआरती में रेणुकाजी तीर्थ का कण-कण भक्ति रस में डूब उठा। साथ ही सैकड़ों शुद्ध घी के दीपक भी पवित्र रेणुका झील के आगोश में जगमगा उठे। पंडित देवा रमेश कपिल व रविदत्त शर्मा ने विधिवत व मंत्रोच्चारण के साथ महाआरती को आयोजित करवाया। रेणुका विकास बोर्ड ने हर महीने संक्रांति के दिन प्रातः हवन-यज्ञ के साथ-साथ संध्याकालीन महाआरती का निर्णय लिया है। इस मौके पर तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर, रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर, सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, मित्र सिंह तोमर, माता राम, तारा दत, राजेंद्र सिंह, सन्यास आश्रम के महंत महात्मा दीनदयाल पुरी सहित सैकडों श्रद्धालु व संत महात्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।