{"_id":"6ae72e496391b8580205bb48","slug":"program-in-sai-vidya-niketan-school-nahan-news-c-177-1-nhn1013-193066-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: साईं विद्या निकेतन स्कूल के 440 विद्यार्थियों को बताए बाल सुरक्षा के अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: साईं विद्या निकेतन स्कूल के 440 विद्यार्थियों को बताए बाल सुरक्षा के अधिकार
विज्ञापन
साईं विद्या निकेतन स्कूल में जागरूकता
पॉक्सो एक्ट और सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श के बारे में दी जानकारी
साइबर बुलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न से सतर्क रहने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा साहिब के श्यामपुर स्थित साईं विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 440 विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, कानूनी सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
पेन इंडिया स्कूल अवेयरनेस कैंपेन के तहत सुरक्षित बचपन अभियान- मेरा बचपन, मेरा अधिकार विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी तरह के उत्पीड़न पर चुप न रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता रोशनी ने विद्यार्थियों को बच्चों की सुरक्षा के लिए बने कानूनी प्रावधानों, विशेषकर पॉक्सो एक्ट-2012 की जानकारी दी।
उन्होंने सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाते हुए अनुचित व्यवहार की पहचान करने और अपनी व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि परेशानी, उत्पीड़न या शोषण का सामना करने पर बच्चे चुप रहने के बजाय किसी भरोसेमंद वयस्क को इसकी जानकारी दें और तुरंत मदद मांगें। प्रत्येक बच्चे को सम्मान और सुरक्षा के साथ जीने का अधिकार है।
विज्ञापन
सत्र में साइबर सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने, जिम्मेदारी से इंटरनेट का इस्तेमाल करने और साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न व शोषण से सतर्क रहने के बारे में बताया गया। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अभिभावकों, शिक्षकों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर पैरा कानूनी स्वयंसेवक सरिता शर्मा, स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्णा राय सहित शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा। प्रधानाचार्य ने अधिवक्ता रोशनी का आभार जताते हुए कहा कि स्कूल बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मविश्वास से भरा वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।-- -- -- -
विज्ञापन
साइबर बुलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न से सतर्क रहने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा साहिब के श्यामपुर स्थित साईं विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 440 विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, कानूनी सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
पेन इंडिया स्कूल अवेयरनेस कैंपेन के तहत सुरक्षित बचपन अभियान- मेरा बचपन, मेरा अधिकार विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी तरह के उत्पीड़न पर चुप न रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता रोशनी ने विद्यार्थियों को बच्चों की सुरक्षा के लिए बने कानूनी प्रावधानों, विशेषकर पॉक्सो एक्ट-2012 की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाते हुए अनुचित व्यवहार की पहचान करने और अपनी व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि परेशानी, उत्पीड़न या शोषण का सामना करने पर बच्चे चुप रहने के बजाय किसी भरोसेमंद वयस्क को इसकी जानकारी दें और तुरंत मदद मांगें। प्रत्येक बच्चे को सम्मान और सुरक्षा के साथ जीने का अधिकार है।
विज्ञापन
सत्र में साइबर सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने, जिम्मेदारी से इंटरनेट का इस्तेमाल करने और साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न व शोषण से सतर्क रहने के बारे में बताया गया। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अभिभावकों, शिक्षकों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर पैरा कानूनी स्वयंसेवक सरिता शर्मा, स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्णा राय सहित शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा। प्रधानाचार्य ने अधिवक्ता रोशनी का आभार जताते हुए कहा कि स्कूल बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मविश्वास से भरा वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।