{"_id":"6aae72532be2378e08075989","slug":"video-sirmaur-vinay-kumar-says-international-shri-renukaji-fair-to-begin-on-november-19-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: विनय कुमार बोले- 19 नवंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: विनय कुमार बोले- 19 नवंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला
ददाहू। हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला इस वर्ष 19 से 24 नवंबर तक आयोजित होगा। मेले का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और समापन राज्यपाल कविंद्र गुप्ता करेंगे। मेले में इस बार भी परंपरा के अनुसार चार देवता शिरकत करेंगे। यह जानकारी रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने मेले के आयोजन को लेकर रेणुकाजी में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने सभी विभागों को 17 नवंबर तक आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले की धार्मिक आस्था और परंपराओं को बरकरार रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं की प्रतियोगिताएं भी मेले में आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विनय कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 100 अस्थायी शौचालय स्थापित किए जाएंगे और मेले की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। बैठक में उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी, एडीएम एकता काप्टा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, डीएसपी मंगत राम ठाकुर, तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर, बीडीओ दर्शन लाल पुंडीर, एसएचओ प्रियंका चौहान, बीबीसी ददाहू अध्यक्ष क्षमानंद शर्मा, रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बोर्ड के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।