Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmaur: Several roads affected by heavy rain; debris accumulated on the Nahan-Kumarhatti NH at Chabahan.
{"_id":"6a901ab0d34d9dd06a054b1e","slug":"video-sirmaur-several-roads-affected-by-heavy-rain-debris-accumulated-on-the-nahan-kumarhatti-nh-at-chabahan-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: भारी बारिश से कई सड़कें प्रभावित, चबाहां में नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर जमा हुआ मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: भारी बारिश से कई सड़कें प्रभावित, चबाहां में नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर जमा हुआ मलबा
सिरमौर जिले में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को भी कई क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण सड़कों पर मलबा और पानी आने से यातायात प्रभावित हुआ। नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चबाहां के समीप सड़क पर मलबा और पानी आने से कुछ समय के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बेचड़ का बाग के समीप कांदिल घाट में भूस्खलन होने के कारण ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क भी बंद हो गई। मार्ग पर पहाड़ी से मलबा गिरने के बाद वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई। लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के अन्य हिस्सों में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क पर पानी और मलबा आने से वाहन चालकों को सावधानी के साथ सफर करना पड़ा। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।