{"_id":"6a9c09323e44b0d95e05b9f7","slug":"video-sirmaur-alumni-association-felicitates-teachers-at-nahan-college-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन कॉलेज में पूर्व छात्र संघ ने सम्मानित किए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन कॉलेज में पूर्व छात्र संघ ने सम्मानित किए शिक्षक
नाहन। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन के पूर्व छात्र संघ की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को महाविद्यालय परिसर में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया, जबकि मंच संचालन प्रो. डॉ. रविकांत ने किया। कार्यक्रम के दौरान 60 के करीब अध्यापकों को शॉल, सम्मान पत्र, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सोलंकी, उपाध्यक्ष संजय गोयल, महासचिव डॉ. अनूप, सह सचिव कैप्टन सलीम, मुख्य सलाहकार सुनील गौड़, प्रेस सचिव डॉ. आई.डी. राही मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।