फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ramleela samiti badripur meeting

Sirmour News: हरीश चौधरी अध्यक्ष और राजेश कुमार बने प्रधान

Tue, 08 Sep 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
ramleela samiti badripur meeting
आदर्श राम जन कल्याण समिति बद्रीनगर की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
आदर्श रामलीला समिति बद्रीनगर की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आदर्श रामलीला समिति, बद्रीनगर की ओर से सोमवार को तारूवाला श्री शिव मंदिर में रामलीला आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय निवासियों, सामाजिक गण्यमान्य व्यक्तियों तथा रामलीला आयोजन में रुचि रखने वाले लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने तन, मन और धन से सहयोग करते हुए रामलीला के भव्य आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आदर्श रामलीला समिति की ओर से शर्मा (भारत) पेट्रोल पंप के साथ वाले मैदान बद्री नगर नाहन रोड पर दस अक्तूबर को प्रथम नवरात्र से दशहरा तक स्थानीय कलाकारों की आसेर से रामलीला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त कार्यकारिणी में हरीश चौधरी को अध्यक्ष, राजेश कुमार प्रधान, नागेश भिड़ियाल महासचिव, रोहित शर्मा संयोजक सचिव, मनोज डायरेक्टर-निर्देशक, गुलशन मेहता कोषाध्यक्ष, संदीप शर्मा स्टेज प्रभारी, मुकेश शर्मा व रामाकांत तिवारी कार्यकारिणी सदस्य, हरी शरण कपिल व रमेश शर्मा सरपरस्त, जीवन प्रकाश जोशी सलाहकार होंगे। जबकि सदस्यों में मनीष राठौर, राजन तिवारी, सागर, राज कुमार, पवन कुमार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य में अजय संसरवाल, अनिल शर्मा, महेंद्र यादव, अमित, जगत सिंह, करण, अमन, कुलदीप खेड़ा, जितेंद्र कुमार, कुलदीप, नरोत्तम, हरीश कुमार, आशीष शर्मा, सूरज सिंह, मोंटी कश्यप, यशदीप शर्मा, शुभम शर्मा, अरविंद कुमार, रविंद्र, उज्ज्वल, देव शर्मा, रजत शर्मा, कमलेश शर्मा, गंगाधर भास्कर, रोहित गुप्ता, अरुण कुमार और राजपाल सिंह रावत शामिल हैं।

नई गठित समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, संस्कार और सामाजिक एकता का प्रतीक है। समिति का प्रयास रहेगा कि इस वर्ष रामलीला का आयोजन भव्य एवं यादगार हो तथा सभी स्थानीय लोगों को इसमें सहभागिता का अवसर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed