फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   agar mahila samaj culture program

Sirmour News: कृष्ण जन्मोत्सव पर सजा सांस्कृतिक मंच, नृत्य में भाविका राठी प्रथम

Tue, 08 Sep 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
agar mahila samaj culture program
नाहन में अग्र महिला मिलन समाज के कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद
महिला बीट--
विज्ञापन

सचित्र--(कृपया दोनों फोटो प्रकाशित करें, बिना काटे ही लगाएं, लोकल शहर का बड़ा कार्यक्रम था)


अग्र महिला मिलन समाज ने हिंदू आश्रम नाहन में कराया सांस्कृतिक कार्यक्रम
पंजीरी में हेमा गुप्ता और झूला सजावट में आरजू बंसल बनीं विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी


नाहन (सिरमौर)। अग्र महिला मिलन समाज की ओर से हिंदू आश्रम नाहन में कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए पंजीरी प्रतियोगिता और झूला सजावट प्रतियोगिता कराई गई। वहीं, कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में बालिकाओं की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में करीब 100 महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्ष सरोज बंसल और मधु बिंदल ने की। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में चेतना ठाकुर और शिविका ठाकुर शामिल रहीं। मंच संचालन निशा अग्रवाल और अलका अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सरोज बंसल, मधु बिंदल, मोहिनी गुप्ता, अनुभा गुप्ता, अलका गर्ग, सुदेश सिंगला और निशा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद ममता अग्रवाल और रिकी गुप्ता ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद निशा अग्रवाल ने फूला में सज रहे हैं वृंदावन बिहारी..., की प्रस्तुति देकर खूब समां बांधा। कार्यक्रम में निशा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल और शिल्पा सिंगला ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। नृत्य प्रतियोगिता में बालिकाओं ने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े गीतों और भजनों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---बाक्स
पंजीरी में हेमा गुप्ता, झूला सजावट में आरजू बंसल प्रथम
पंजीरी प्रतियोगिता में हेमा गुप्ता ने प्रथम, हेमा गर्ग ने द्वितीय और निशा अग्रवाल व बबली गर्ग ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। झूला सजावट प्रतियोगिता में आरजू बंसल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रीति लोहिया और शिल्पी सिंगला संयुक्त रूप से दूसरे और मोनिका गर्ग तीसरे स्थान पर रहीं।
कनिष्ठ वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में अरीजा सिंगला ने प्रथम, नायरा बंसल ने द्वितीय और ताष्वी बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में भाविका राठी ने प्रथम, इनाया सिंगला ने द्वितीय और मनिष्का व तनवी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में मीनाक्षी बंसल, मधु अग्रवाल, नीति अग्रवाल, सरोज बंसल, ज्योति गर्ग, रेणु गर्ग और सुदेश सिंगला समेत करीब 100 महिलाओं ने भाग लिया। आयोजन के दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्व की उमंग को जीवंत किया।

नाहन में अग्र महिला मिलन समाज के कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद

नाहन में अग्र महिला मिलन समाज के कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद

नाहन में अग्र महिला मिलन समाज के कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद

नाहन में अग्र महिला मिलन समाज के कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed