{"_id":"6af318fdba8297e9a504073b","slug":"senior-nagrik-parisad-meeting-nahan-news-c-177-1-ssml1030-193827-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें वरिष्ठ नागरिक : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें वरिष्ठ नागरिक : शर्मा
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक परिषद के दिवाली व भैयादूज पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में वर्षिष्ठ सदस्यों को जन्मदि
वरिष्ठ नागरिक परिषद की बैठक में शहर की समस्याओं पर चर्चा, उत्पाती बंदरों से निजात दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब इकाई की मासिक बैठक में दिवाली और भैयादूज पर्व के महत्व पर चर्चा की गई। इस दौरान इकाई के प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने लोगों से भगवान रामचंद्र के आदर्शों को जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं और डे केयर सेंटर में चल रही गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजेंद्र शर्मा ने परिषद और डे केयर सेंटर में आयोजित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। महासचिव विजय कुमार चौहान ने अक्तूबर माह की बैठक की कार्यवाही के साथ आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान नए सदस्य यशपाल धीमान, राम किशन वर्मा और सुखदर्शन सिंह का स्वागत किया गया।
बैठक में सदस्यों ने भजनों और कथा-गायन के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का गुणगान किया। कुलवंत सिंह चौधरी और कैप्टन जगत सिंह ने कहा कि जीवन में आध्यात्मिक और सामाजिक एकता, परिवार में शांति तथा व्यक्तिगत जीवन में भगवान राम की वचनबद्धता के आदर्शों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में शहर में उत्पाती बंदरों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि प्रशासन की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई से लोगों को राहत मिली है। इसी तरह बंदरों की समस्या से भी निजात दिलाई जाए। गुरदियाल सिंह सैनी ने बद्रीपुर चौक पर सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग नगर परिषद और प्रशासन के समक्ष रखी।
इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा, जगदीश चंद्र सागवाल, सूर्यदेव शर्मा, जय चंद, वीपी सिंह चौधरी, विजय कुमार गोयल सहित परिषद के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में वरिष्ठ सदस्यों राम किशन वर्मा, यशपाल धीमान, वीरेंद्र शर्मा, जगदीश चंद्र सागवाल, सूर्यदेव शर्मा, जय चंद, वीपी सिंह चौधरी और विजय कुमार गोयल को जन्मदिन पर बधाई देकर उपहार भेंट किए गए।-- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब इकाई की मासिक बैठक में दिवाली और भैयादूज पर्व के महत्व पर चर्चा की गई। इस दौरान इकाई के प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने लोगों से भगवान रामचंद्र के आदर्शों को जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं और डे केयर सेंटर में चल रही गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजेंद्र शर्मा ने परिषद और डे केयर सेंटर में आयोजित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। महासचिव विजय कुमार चौहान ने अक्तूबर माह की बैठक की कार्यवाही के साथ आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान नए सदस्य यशपाल धीमान, राम किशन वर्मा और सुखदर्शन सिंह का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
बैठक में सदस्यों ने भजनों और कथा-गायन के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का गुणगान किया। कुलवंत सिंह चौधरी और कैप्टन जगत सिंह ने कहा कि जीवन में आध्यात्मिक और सामाजिक एकता, परिवार में शांति तथा व्यक्तिगत जीवन में भगवान राम की वचनबद्धता के आदर्शों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में शहर में उत्पाती बंदरों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि प्रशासन की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई से लोगों को राहत मिली है। इसी तरह बंदरों की समस्या से भी निजात दिलाई जाए। गुरदियाल सिंह सैनी ने बद्रीपुर चौक पर सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग नगर परिषद और प्रशासन के समक्ष रखी।
इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा, जगदीश चंद्र सागवाल, सूर्यदेव शर्मा, जय चंद, वीपी सिंह चौधरी, विजय कुमार गोयल सहित परिषद के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में वरिष्ठ सदस्यों राम किशन वर्मा, यशपाल धीमान, वीरेंद्र शर्मा, जगदीश चंद्र सागवाल, सूर्यदेव शर्मा, जय चंद, वीपी सिंह चौधरी और विजय कुमार गोयल को जन्मदिन पर बधाई देकर उपहार भेंट किए गए।