Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   illegale parking near ranitaal park

Sirmour News: रानीताल पार्क के पास सड़क पर अवैध पार्किंग से वाहन चालक परेशान

Wed, 11 Nov 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
illegale parking near ranitaal park
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन(सिरमौर)। वार्ड नंबर-8 में रानीताल पार्क के साथ लगती सड़क पर अवैध पार्किंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क के एक ओर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जाने के कारण यहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि जब सड़क के दोनों ओर से वाहन आमने-सामने आ जाते हैं तो उन्हें निकालने के लिए चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार इस कारण लंबा जाम लग जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े वाहनों के चलते आसपास के घरों में रहने वाले लोग भी परेशान हैं। जिन लोगों के घरों में गैराज हैं और उन्होंने उन्हें किराये पर दे रखा है, वे भी जरूरत पड़ने पर समय से अपने वाहन नहीं निकाल पाते। इससे नौकरीपेशा लोगों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार उन्हें देरी भी हो जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पंकज, अमन, राजन और सविता ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर अवैध रूप से पार्क किए जा रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने संबंधित विभाग से यहां नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने की भी मांग उठाई है।---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed